"अगर ये तुझे प्यार करती है तो ये पलट कर देखेगी" शायद सच नहीं था, पर हमने मान लिया।
25 साल पहले जो लड़के स्कूल की दीवारें कूद कर, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे देखने' जाया करते थे, अब जीवन के शोर-गुल में कहीं खो गए हैं। जिन्होंने उस 'राज' में खुद को देखा था, अपनी-अपनी अलग कल्पनाओं में, आज अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वो जो उस कहानी के एक अदना-सा किरदार बन कर रह गए, आज अपनी कहानी जी रहे हैं।
उनकी जिंदगी आगे बढ़ चुकी है। और पास कुछ बचा है तो बस यादें। बचपन की। पहले प्यार की। उन कोशिशों की। कुछ वादों की। कुछ गलतियों की। कुछ अधूरे इरादों की।
वो जी रहे हैं वो बनकर, जो किसी ने कभी सोचा ही नहीं था। पर शायद! उन्हें आज भी सिमरन के पलटने का इंतज़ार है।
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे' के 25 साल
© Ajay Raj Singh
Published on October 24, 2020 00:14